Jahanabad News: जमीन विवाद में बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट
जहानाबाद, जुलाई 18 -- Jahanabad News: रतनी, निज संवाददाता परसबिगहा थाना क्षेत्र के गोनवां गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला का सदर अस्पताल जहानाबाद में इलाज चल रहा है। परिजनों के अनुसार, शनिवार को गांव के कुछ लोग विवादित जमीन पर मेड़ बांध रहे थे। इसी दौरान गांव की बुजुर्ग महिला फुलेसरी देवी वहां पहुंचीं और इसका विरोध किया। आरोप है कि विरोध करने पर वहां मौजूद पुरुषों के साथ आई महिलाओं ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में फुलेसरी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिला के पुत्र ने आरोप लगाया है कि जमीन विवाद को लेकर वह पहले ही परसबिगहा थाना में आवेदन देने गया था, लेकिन पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज नहीं की। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: आपसी विवाद में महिला को पीटकर किया घायल थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.