जहानाबाद, जुलाई 14 -- Jahanabad News: काको, निज संवाददाता। भेलावर थाना क्षेत्र के पिंजोरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो सगे भाइयों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए, जिससे गांव में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार, गांव निवासी मन्नू यादव और उनके भाई दिलीप यादव के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद ने उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिसमें दोनों ओर से कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलने पर भेलावर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कान...