Jahanabad News: जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, 10 लोग घायल
जहानाबाद, अगस्त 25 -- Jahanabad News: मारपीट दो की हालत गंभीर, पीएमसीएच रेफर -पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत पांच लोगों को किया गिरफ्तार काको, निज संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई जिसमें दोनों पक्षों के 10 लोग घायल हो गए। घटना सोमवार को उस समय हुई, जब एक पक्ष के लोग विवादित जमीन की जुताई करने पहुंचे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों से कहासुनी हो गयी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। इस दौरान जमकर रोड़ेबाजी भी हुई। घायलों में दो की हालत गंभीर बतायी जा रही है। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच, पटना रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, विवादित जमीन की जुताई को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गये। कहासुनी के बाद दोनों ओर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.