जहानाबाद, जुलाई 27 -- Jahanabad News: काको, निज संवाददाता। भेलावर थाना क्षेत्र के मसूरचक गांव में जमीन विवाद को लेकर रविवार को एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच हुई हिंसक मारपीट में एक पक्ष के पांच लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार, मसूरचक गांव में प्रभावित परिवार के दो पक्षों के बीच काफी समय से जमीन के स्वामित्व और कब्जे को लेकर विवाद चला आ रहा है।

घटनाक्रम रविवार को इसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे, जिससे गांव में अफरातफरी मच गई। मारपीट में एक पक्ष के पांच लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही भेलावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को ...