Jahanabad News: जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल
जहानाबाद, सितम्बर 1 -- Jahanabad News: अरवल, निज संवाददाता। किंजर थाना क्षेत्र के नीरखपुर गांव में मंगलवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर हिंसक झड़प हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे और पत्थरबाजी भी हुई। अचानक हुई मारपीट से गांव में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। घटना में दोनों पक्षों से आधा दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल, अरवल लाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है। घायलों में एक पक्ष के अनिल शर्मा (60), नरेंद्र शर्मा (62), प्रकाश शर्मा (42) और अंकित कुमार (16) सहित कई महिला एवं पुरुष शामिल बताए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका: बच्चों के विवाद में मारपीट, दोनों पक्षों के छह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.