जहानाबाद, जुलाई 22 -- Jahanabad News: चार भट्ठी तोड़ी, बड़े पैमाने पर जावा महुआ किया नष्ट जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। गंभीर एवं सामान्य कांडों में फरार अभियुक्तों को पकड़ने एवं शराब के धंधेबाजों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिकरिया, कल्पा और पाली थाने की पुलिस ने छापेमारी कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया, जिसमें दो व्यक्ति आर्म्स एक्ट व हत्या का प्रयास मामले के आरोपित हैं।

पुलिस की कार्रवाई तीन लोगों की गिरफ्तारी शराब के मामले में की गई है। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने सर्च अभियान चलाकर शराब बनाने की चार भट्ठी तोड़ी। एसपी कोटा किरण कुमार के हवाले से बुधवार को यह जानकारी दी गई। खबर के अनुसार चार दिन पूर्व सिकरिया थाने में 18 जुलाई को जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक घटना हुई थी।

अभियुक्तों की गिरफ्तारी इस मामले में हत्या का प्रयास ...