Jahanabad News: जमीन में दबाकर रखा 150 लीटर जाबा महुआ नष्ट
जहानाबाद, सितम्बर 6 -- Jahanabad News: काको, निज संवाददाता। भेलाबर थाना क्षेत्र के किशुनपुर गांव के बधार में पुलिस ने छापेमारी कर जमीन में दबाकर रखा करीब 150 लीटर जाबा महुआ नष्ट किया है। थाना प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बधार में जमीन के अंदर दबाकर रखे गये जाबा महुआ को बरामद कर नष्ट कर दिया। उन्होंने बताया कि महुआ शराब बनाने के लिए तैयार किए जा रहे जाबा महुआ को नष्ट किया गया है. वहीं, पुलिस कारोबारी की पहचान करने में जुटी है। पहचान होने के बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.