जहानाबाद, जुलाई 17 -- Jahanabad News: जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता। जिला पदाधिकारी छिरिड* वाई भूटिया की अध्यक्षता में समाहरणालय परिसर के ग्राम प्लेक्स में जनता दरबार का आयोजन हुआ। इसमें जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ आमजनों की समस्याओं को सुना गया। जनता दरबार में कुल 76 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें मुख्य रूप से परिमार्जन, जमाबंदी, भूमि अतिक्रमण, मुआवजा, सेवांत लाभ, सामाजिक सुरक्षा पेंशन और आशा कार्यकर्ता चयन से जुड़े मामले शामिल थे। ​जिला पदाधिकारी ने प्राप्त आवेदनों पर गंभीरतापूर्वक सुनवाई करते हुए संबंधित अंचल पदाधिकारियों, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, सिविल सर्जन और जिला आपूर्ति पदाधिकारी को नियमानुसार त्वरित, संवेदनशील और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन का निर्देश दिया। उन्होंने सिविल सर्जन को आशा कार्यकर्ता चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने तथा...