जहानाबाद, सितम्बर 3 -- Jahanabad News: हुलासगंज, निज संवाददाता। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर हुलासगंज स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में श्रद्धालुओं की चहल-पहल बढ़ गई है। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण की विशेष पूजा-अर्चना एवं भजन-कीर्तन को लेकर तैयारियां चल रही हैं।मुख्य मंदिर में चौबीस घंटे तक चलने वाले अखंड कीर्तन में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। मंदिर परिसर के बाहर दूकाने सजने लगी है। काफी संख्या में झूले लगाने की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। अखंड कीर्तन शुरू होने के साथ ही माहौल भक्तिमय बना गया है। जन्माष्टमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ को कोई दिक्कत नहीं हो तथा प्रसाद की तैयारी युद्ध स्तर पर जारी है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: राधा-कृष्ण मंदिर में प्रभु का शृंगार होगा मुख्य आकर्षण फोटो- 03 स...