जहानाबाद, अक्टूबर 5 -- Jahanabad News: अरवल, निज प्रतिनिधि जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस ने सोमवार को कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता से साक्षात्कार कार्यक्रम आयोजित कर करीब 18 लोगों की समस्याएं सुनीं। शिकायतें नली-गली, भूमि विवाद, परिमार्जन, नगर परिषद, अंचल, थाना, भूमि सुधार, विद्युत, आपदा, परिवहन, राजस्व और शिक्षा विभाग से संबंधित थीं। अधिकांश मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया। शेष मामलों में संबंधित अधिकारियों को त्वरित और पारदर्शी कार्रवाई का निर्देश दिया गया। परसादी इंग्लिश निवासी बीरबल सिंह ने सड़क दुर्घटना में पुत्र की मौत के बाद सरकारी सहायता नहीं मिलने की शिकायत की। डीएम ने जिला परिवहन पदाधिकारी को नियमानुसार कार्रवाई का निर्देश दिया। सकरी निवासी सुवा सिंह की परिमार्जन संबंधी शिकायत पर सीओ को कार्रवाई का निर्देश दिया गया। वहीं, किंजर ...