Jahanabad News: जनता दरबार में 16 लोगों ने रखीं समस्याएं
जहानाबाद, अक्टूबर 16 -- Jahanabad News: अरवल, निज प्रतिनिधि। जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस ने शुक्रवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता से साक्षात्कार कार्यक्रम आयोजित कर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान करीब 16 नागरिकों ने विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें रखीं। डीएम ने अधिकांश मामलों का मौके पर निष्पादन किया और शेष शिकायतों के त्वरित एवं पारदर्शी समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जनता से साक्षात्कार कार्यक्रम में भूमि विवाद, अवैध कब्जा, अतिक्रमण, आवास योजना, गृह रक्षा वाहिनी, अंचल कार्यालय, पुलिस, उप विकास आयुक्त कार्यालय, आईसीडीएस, स्वास्थ्य, परिवहन, शिक्षा और विद्युत विभाग से संबंधित शिकायतें सामने आई। बैदराबाद गांव निवासी ममता कुमारी ने शिकायत की कि गांव के घनश्याम सुढ़ी एवं अन्य लोगों ने उनका मकान तोड़ दिया है, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.