जहानाबाद, अक्टूबर 26 -- Jahanabad News: अरवल, निज प्रतिनिधि जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस ने सोमवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता से साक्षात्कार कार्यक्रम आयोजित कर आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान करीब पांच लोगों ने विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें रखीं। डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई करते हुए समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कलेर प्रखंड के जमुहारी गांव निवासी कंचन देवी ने बताया कि उनका नाम पहले प्रधानमंत्री आवास योजना में दर्ज था, लेकिन अब सूची से हटा दिया गया है। वहीं, कलेर प्रखंड के सेम्भुआ गांव निवासी श्याम कुमार ने बताया कि पटना मेडिकल कॉलेज में आंख का ऑपरेशन कराने के दौरान उनकी आंख के सफेद हिस्से को नुकसान पहुंचा था। उनके अनुसार, उस समय मुआवजा देने क...