Jahanabad News: जदयू के पुराने एवं समर्पित कार्यकर्ता के निधन पर शोक
जहानाबाद, अक्टूबर 27 -- Jahanabad News: रतनी, निज संवाददाता प्रखंड के मुरहारा पंचायत निवासी जदयू के कार्यकर्ता सुरेश सिंह के निधन पर जदयू नेता सह प्रखंड अध्यक्ष रामप्रवेश कुशवाहा में शोक व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि सुरेश सिंह जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के पुराने एवं समर्पित कार्यकर्ता रहे। उन्होंने अपने जीवन का लंबा समय सामाजिक कार्यों और राजनीतिक गतिविधियों से जुड़कर बिताया। वे अपने अनुभव, समर्पण और सामाजिक जुड़ाव के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से क्षेत्र ने एक अनुभवी एवं समर्पित व्यक्तित्व को खो दिया है। उनका जाना न केवल उनके परिवार, बल्कि समाज और राजनीतिक क्षेत्र के लिए भी एक बड़ी क्षति है। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : समाजसेवी के निधन पर पंचायत जनप्रतिनिधियों ने जताया शोक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.