जहानाबाद, अक्टूबर 25 -- जदयू पदाधिकारियों को मनोनयन प्रमाण पत्र Jahanabad News: जहानाबाद, नगर संवाददाता। जदयू कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में जिला पदाधिकारियों के मनोनयन प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष प्रो. सुशील कुमार सिन्हा ने की। इस दौरान जिला उपाध्यक्षों, महासचिवों, सचिवों सहित विभिन्न पदाधिकारियों को मनोनयन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रो. सुशील कुमार सिन्हा ने कहा कि जदयू के कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण के बल पर ही पार्टी ने बिहार में 20 वर्षों तक शासन किया। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में विकास के अनेक कार्य हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों को...