जहानाबाद, अगस्त 19 -- Jahanabad News: अरवल, निज प्रतिनिधि अरवल जिला आज अपना 26वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर गुरुवार को जिला प्रशासन की ओर से कई भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। स्थापना दिवस को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उत्सवी माहौल के बीच समाहरणालय सहित जिले के सभी प्रमुख सरकारी कार्यालयों को आकर्षक रंग-बिरंगी लाइटों और झालरों से सजाया गया है, जिससे पूरा शहर रोशनी से सराबोर दिख रहा है।

कार्यक्रमों का प्रारंभ प्रशासनिक कार्यक्रम के अनुसार, स्थापना दिवस की शुरुआत सुबह 6:00 बजे 'स्वच्छता एवं श्रमदान अभियान' से होगी, जिसके तहत व्यापार मंडल और सब्जी बाजार परिसर में व्यापक सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद सुबह 7:00 बजे बालिका उच्च विद्यालय से इंडोर स्टेडियम तक भव्य प्रभात फेरी निकाली जाएगी...