Jahanabad News: छापेमारी में 635 लीटर जावा महुआ नष्ट, 37 लीटर शराब और उपकरण बरामद
जहानाबाद, अक्टूबर 24 -- Jahanabad News: काको, निज संवाददाता। भेलावर थाने की पुलिस ने एलटीएफ के सहयोग से लखनपुर और चातर में की गयी कार्रवाई के दौरान करीब 635 लीटर जावा महुआ को विनष्ट किया गया। वहीं, 37 लीटर चुलाई शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद किये गये। मामले में थाना प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में हड़हड़ गांव में भी छापेमारी कर 18 लीटर शराब के साथ श्रवण मांझी को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही पुलिस शराब के धंधे में संलिप्त लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.