Jahanabad News: छापेमारी में 19 लोग गिरफ्तार, महुआ शराब जब्त
जहानाबाद, जुलाई 13 -- Jahanabad News: जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। संगीन एवं सामान्य कांडों में फरार अभियुक्तों को पकड़ने के लिए पुलिस प्रशासन के द्वारा की जा रही छापेमारी के क्रम में पिछले चौबीस घंटे के भीतर 19 लोग गिरफ्तार किए गए जिसमें नौ लोगों की गिरफ्तारी पूर्व से दर्ज कांडों में की गई है। 10 लोग शराब बेचने और पीने के मामले में पकड़े गए हैं। इस बीच पुलिस ने ग्रामीण इलाके से छह लीटर महुआ शराब भी जब्त किया है। सोमवार को आधिकारिक तौर पर बताया गया है कि गिरफ्तार किए गए लोगों में मखदुमपुर थाना क्षेत्र के सहाय विगहा गांव के निवासी छह लोग शामिल हैं। हत्या का प्रयास करने का उन पर आरोप है। हत्या का प्रयास के मामले में ही कल्पा और ओकरी थाने की पुलिस ने एक - एक आरोपितों की गिरफ्तारी की। इसके अलावा टेहटा, कड़ौना, कल्पा, नगर, काको थाना क्षेत्र में शराब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.