Jahanabad News: छापेमारी में शराबी सहित छह आरोपित गिरफ्तार
जहानाबाद, अगस्त 14 -- Jahanabad News: काको, निज संवाददाता एसपी कोटा किरण कुमार के निर्देश पर अपराधियों वारंटियों तथा शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में काको तथा पाली थाने की पुलिस ने अलग-अलग मामले के 6 आरोपित को गिरफ्तार किया है। काको थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि काको निवासी फिरोज शाह तथा मधुबनी जिले के लदनिया थाना क्षेत्र के पडी गांव निवासी पिंटू कुमार को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है। वहीं पाली थाना प्रभारी शिशुपाल कुमार ने बताया कि उत्तरसेरतु निवासी मनीष कुमार तथा अमरपुर पाली गांव निवासी पिंटू कुमार को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है। साथ ही उसरी गांव में छापेमारी कर वारंटी टुन्नी मांझी तथा जीरमांती देवी को गिरफ्तार किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.