जहानाबाद, नवम्बर 3 -- Jahanabad News: मेहंदिया, निज संवाददाता। कलेर थाना क्षेत्र के समहरिया गांव में मंगलवार को पुलिस ने छापेमारी कर एक घर से चार बोतल विदेशी शराब बरामद की। इस मामले में पुलिस ने घर मालिक धीरज कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। कलेर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि समहरिया गांव स्थित एक घर में अवैध रूप से विदेशी शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने उक्त घर में छापेमारी की। तलाशी के दौरान चार बोतल विदेशी शराब बरामद की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...