Jahanabad News: छापेमारी में दो वारंटी गिरफ्तार
जहानाबाद, जुलाई 8 -- Jahanabad News: करपी, निज संवाददाता। करपी पुलिस के द्वारा दो वारंटी समेत एक शराबी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खजूरी गांव निवासी चंदन मांझी तथा रामापुर गांव निवासी सुखाड़ी मांझी के खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती वारंट निर्गत था। पुलिस के द्वारा लंबे समय से दोनों की गिरफ्तारी के लिए तलाश की जा रही थी। अंतत: पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उधर रामनगर गांव निवासी शराबी सूरज दास को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने के बाद शराबी को करपी थाना लाया गया जहां शराब पीने की पुष्टि होते हीं गिरफ्तार कर न्यायालय में अग्रेतर कार्रवाई के लिए भेजा गया है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: शराब के नशे में एक गिरफ्तार, दो वारंटी भी दबोचे गए
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.