Jahanabad News: छापेमारी में झुनाठी से अभियुक्त गिरफ्तार
जहानाबाद, जुलाई 17 -- Jahanabad News: किंजर, एक संवाददाता। किंजर थाना कांड संख्या 67 / 26 के अभियुक्त शिव लड्डू दास ग्राम झुनाठी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। किंजर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त शिव लड्डू दास अपने अन्य सहयोगियों के साथ 23 मई को वादी के घर जाकर गाली गलौज करने लगा था। साथ ही मारपीट भी करने लगा। जब वादी का छोटा भाई हल्ला सुनकर आया तो उसके साथ जान मारने की नीयत से मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया था। इस मामले में गिरफ्तार लड्डू दास वांछित अभियुक्त था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.