Jahanabad News: छापेमारी में एक युवक गिरफ्तार
जहानाबाद, अगस्त 14 -- Jahanabad News: रतनी, निज संवाददाता परसबिगहा थाना क्षेत्र के सिकरिया गांव से पुलिस ने एक तार काटने वाला युवक को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष सर्वनारायण ने बताया कि गुरुवार को सुबह सिकरिया गांव के ग्रामीणों ने सूचना दिया कि एक युवक के द्वारा पोल से घर तक जाने वाला विद्युत कनेक्शन का तार काट लिया गया है। सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष दलबल के साथ सिकरिया गांव पहुंचे और युवक को अपने हिरासत में लेकर थाना लाया। उन्होंने बताया कि तार चोरी करते बभना गांव निवासी मोहम्मद आलिम मियां को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.