Jahanabad News: छात्र-छात्राओं को दी कानून और साइबर सुरक्षा की जानकारी
जहानाबाद, सितम्बर 25 -- Jahanabad News: अरवल, निज संवाददाता। एंटी रोमियो स्क्वॉड (पिंक पेट्रोलिंग) अभया ब्रिगेड की टीम ने पीएम श्री 2 राजकीयकृत सर्वोदय उच्च विद्यालय, लारी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। टीम के सदस्यों ने छात्र-छात्राओं से संवाद कर सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर जानकारी दी। कार्यक्रम में महिला उत्पीड़न, पॉक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा और लैंगिक अपराधों से संबंधित कानूनों की जानकारी दी गई। छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध और ऑनलाइन फ्रॉड के विभिन्न तरीकों से सावधान रहने के उपाय भी बताए गए। टीम ने थाना स्तर पर महिला हेल्प डेस्क, साइबर सुरक्षा तंत्र और आपातकालीन सेवा डायल-112 की जानकारी दी। नए आपराधिक कानूनों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रावधानों के बारे में भी बताया गया। यह भी पढ़ें- छात्र-छात्राओं को कानून और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी टीम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.