Jahanabad News: छात्राओं को महिला सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी
जहानाबाद, सितम्बर 11 -- Jahanabad News: करपी, निज संवाददाता। राजकीय मध्य विद्यालय, शहर तेलपा में एंटी रोमियो स्क्वायड एवं अभया ब्रिगेड की टीम ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं और छात्रों को महिला सुरक्षा एवं साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया। टीम ने विद्यार्थियों से संवाद कर महिला उत्पीड़न, पॉक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा और लैंगिक अपराध से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। साइबर फ्रॉड के विभिन्न तरीकों और उससे बचाव के उपाय भी बताए गए। विद्यार्थियों से संदिग्ध गतिविधि, ऑनलाइन ठगी या उत्पीड़न की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने की अपील की गई। कार्यक्रम में महिला हेल्प डेस्क, साइबर सुरक्षा तंत्र और आपातकालीन सेवा डायल 112 की जानकारी दी गई। साथ ही नए आपराधिक कानूनों के महत्वपूर्ण प्रावधानों से अवगत कराते हुए विद्यार्थियों को अपने अधिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.