Jahanabad News: छात्राओं को दी महिला उत्पीड़न और पॉक्सो एक्ट की जानकारी
जहानाबाद, जुलाई 31 -- Jahanabad News: अरवल निज संवाददाता। अभया ब्रिगेड की टीम द्वारा 2 भागवत उच्च विद्यालय शहर तेलपा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान टीम के सदस्यों ने विद्यालय की छात्राओं एवं छात्रों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, जिज्ञासाओं एवं सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की।
जागरूकता कार्यक्रम के मुख्य बिंदु कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को महिला उत्पीड़न, पॉक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा, लैंगिक अपराधों से संबंधित कानूनों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही साइबर अपराध एवं साइबर फ्रॉड के विभिन्न प्रकारों से अवगत कराते हुए उनसे बचाव के प्रभावी उपायों के बारे में भी बताया गया।
सुरक्षा और अधिकार टीम द्वारा छात्राओं को यह समझाया गया कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, ऑनलाइन ठगी या उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.