Jahanabad News: छह क्विंटल जावा महुआ नष्ट कर जब्त की शराब, तीन धराये
जहानाबाद, नवम्बर 24 -- Jahanabad News: जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। शराब का धंधा करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च अभियान में पुलिस कर्मियों ने सर्च अभियान के तहत बड़े पैमाने पर जावा महुआ विनष्ट किया। निर्मित शराब भी जब्त की। शराब के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि पाली, नगर और घोसी थाना के इलाके में शराब का धंधा और सेवनं किया जा रहा है। इस आलोक में सर्च अभियान चलाया गया और ग्रामीण इलाके में छुपाकर रखा तकरीबन 615 किलो जावा महुआ (अर्द्धनिर्मित शराब) जब्त किया गया जिसे नष्ट कर दिया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने 75 लीटर निर्मित शराब जब्त की। यह भी जानकारी दी गई है कि शराब के मामले में पाली, घोसी और भेलावर थाने की पुलिस ने तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। सभी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत कार्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.