Jahanabad News: छह आरोपितों ने किया सरेंडर, पांच गिरफ्तार
जहानाबाद, अगस्त 20 -- Jahanabad News: जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। एसपी कोटा किरण कुमार के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में की जा रही छापेमारी के क्रम में पांच आरोपित गिरफ्तार किए गए, जिसमें गृहभेदन व शराब मामले के आरोपित शामिल हैं। छापेमारी की दबिश से घबराकर छह आरोपितों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। गुरुवार को एसपी के हवाले से उक्त जानकारियां दी गई। खबर के अनुसार संगीन एवं सामान्य कांडों में फरार आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए बनाई गई सूची के आलोक में आरोपितों के घरों पर छापेमारी कर रही है। छापेमारी की इस दबिश से घबराकर छह लोगों ने व्यवहार न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया। यह भी जानकारी दी गई है कि नगर थाने की पुलिस ने बभना मोहल्ला के निवासी सोनू कुमार को पकड़ा। वह गृहभेदन का आरोपित है। इसके अलावा एक कुर्की वारंटी की गिरफ्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.