जहानाबाद, अगस्त 17 -- Jahanabad News: अरवल, निज संवाददाता। जिले के करपी प्रखंड के रामपुर चाय गांव में छत से गिरने से राधेश्याम शर्मा उम्र 64 वर्ष गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छत से गिरने के बाद आनन-फानन में परिजन उन्हे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर सदर अस्पताल के चिकित्सक के द्वारा इलाज किया गया। लेकिन इलाज के दौरान दम तोड़ दिए। चिकित्सक के द्वारा मृत्य घोषित किए जाने के बाद परिजन का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। इस घटना की सूचना मिलते ही जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सुधीर शर्मा सदर अस्पताल पहुंचकर परिजन को सान्त्वना देते हुए एवं हर तरह से सहायता प्रदान किया। परिजनों ने बताया कि छत पर गए थे। लेकिन अचानक छत से गिर कर गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...