जहानाबाद, जुलाई 8 -- Jahanabad News: अरवल, निज संवाददाता। जिले करपी प्रखंड के किंजर थाना क्षेत्र के महरिया गांव में 15 वर्षीय जुली कुमारी छत के सिढी से गिरने से गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी हालत में उसे किंजर सरकारी अस्पताल लाया गया जहां पर हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक के द्वारा उच्च इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल आने के दौरान रास्ते में ही जख्मी जुली कुमारी ने दम तोड़ दिया। फिर भी परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद मृतक के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: सांप के डंसने से परसियां गांव की महिला की मौत परिजन ने शव को बिना पोस्टमार्टम कराए ही घर वापस ले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...