Jahanabad News: छतोई पहुंचकर मंत्री ने मृतक के परिजनों को बंधाया ढांढस
जहानाबाद, सितम्बर 10 -- Jahanabad News: कुर्था, निज संवाददाता। जिले के प्रभारी मंत्री दीपक प्रकाश गुरुवार को छतोई गांव पहुंचे और मृतक शिवम कुमार के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से मिलने वाली सहायता राशि के रूप में परिवार को चार लाख रुपये का चेक सौंपा। मंत्री ने शिवम की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह बेहद पीड़ादायक घटना है। दुख की इस घड़ी में सरकार और वे स्वयं पीड़ित परिवार के साथ हैं। परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। मंत्री के पहुंचने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर जुटे और क्षेत्र की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। यह भी पढ़ें- प्रभारी मंत्री को बाढ़ में मृत सभी लोगों के परिजनों से चाहिए था मिलना मौके पर प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग मौजूद थे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.