Jahanabad News: छठ घाटों पर पारा विधिक स्वयंसेवकों की हुई प्रतिनियुक्ति
जहानाबाद, नवम्बर 14 -- Jahanabad News: जहानाबाद, निज संवाददाता। छठ महापर्व के पावन अवसर पर आमजनों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा, सहयोग एवं सहायता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जहानाबाद द्वारा जिले के विभिन्न छठ घाटों पर पारा विधिक स्वयंसेवकों की प्रतिनियुक्ति की गई है। यह पहल जिला प्रशासन स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न छठ पूजा समितियों के सहयोग एवं समन्वय से की गई है, ताकि छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके। इस दौरान प्रतिनियुक्त पारा विधिक स्वयंसेवकों द्वारा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, नालसा हेल्पलाइन 15100 एवं नालसा पोर्टल की जानकारी, पंपलेट देकर आम लोगों को दी जाएगी। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.