जहानाबाद, अक्टूबर 12 -- तार काटकर भागने के दौरान हादसा Jahanabad News: लोगों ने पकड़कर नगर थाने की पुलिस को सौंपा शहर के लोक नगर मोहल्ला स्थित एक मैरेज हॉल में तार काटकर भगाने के दौरान हुआ हादसा तारकटवा व चोर गिरोह से मोहल्ले के लोग हैं चिंतित जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। शहर के लोक नगर मलहचक- कुटियापर के समीप संचालित एक मैरेज हॉल में सोमवार की देर शाम घुसकर बिजली का तार काटकर भागने के दौरान एक युवक मकान के छज्जा (बालकनी) से गिरकर घायल हो गया। लोगों ने उसे पकड़कर नगर थाने की पुलिस को सौंपा। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर उमेश प्रसाद ने बताया कि आरोपित चोर उक्त इलाके का हीं निवासी है। सदर अस्पताल में इलाज कराने के बाद सोमवार को उसे जेल भेजा गया। इस संबंध में नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना के संबंध में बताया गया है कि लोक नगर में लक्ष्मण साहू ...