Jahanabad News: चौकीदारी और गुंडा परेड में अपराध नियंत्रण के निर्देश
जहानाबाद, अक्टूबर 25 -- Jahanabad News: मेहंदिया, निज संवाददाता। जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर रविवार को मेहंदिया, कलेर और परासी थाना में चौकीदारी परेड एवं गुंडा परेड आयोजित की गई। इस दौरान चौकीदारों को अपने क्षेत्रों में नियमित गश्त करने तथा अवैध शराब की बिक्री, फरार वारंटियों और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि किसी भी आपराधिक घटना या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल थाने को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके। वहीं, गुंडा परेड में शामिल लोगों को कानून का पालन करने, आपसी विवाद से दूर रहने और शांति व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी गई। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज : कोढ़ोबारी थाना में चौकीदार एवं दागी परेड का आयोजन कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ नियमा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.