Jahanabad News: चोर समझकर मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति की पेड़ से बांधकर पीटा
जहानाबाद, अक्टूबर 6 -- Jahanabad News: सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ाकर थाने लाया पीड़ित व्यक्ति ओम प्रकाश उत्तर प्रदेश के जौनपुर का बताया जा रहा है रहने वाला काको, निज संवाददाता। काको थाना क्षेत्र के सुखदेव बीघा गांव में सोमवार की देर रात ग्रामीणों ने चोर समझकर एक मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति को पकड़ लिया और पेड़ से बांधकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान वह खुद को निर्दोष बताता रहा, लेकिन भीड़ ने उसकी बात पर विश्वास नहीं किया। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।
पुलिस की कार्रवाई सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची और व्यक्ति को ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ाकर थाने ले आई। बताया जाता है कि पुलिस के पहुंचने में थोड़ी भी देर होती तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी। पुलिस की पूछताछ में पीड़ित व्यक्ति की पहचान उत्तर प्रदेश के जौनपुर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.