Jahanabad News: चोरों के उत्पात से किसानों की बढ़ी मुश्किलें
जहानाबाद, जुलाई 21 -- Jahanabad News: हुलासगंज, निज संवाददाता स्थानीय थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के बधार से मोटर पंप के चोरी की घटना ने किसानों की नींद उड़ा दी है। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार सोमवार की रात में रामपुर गांव निवासी किसान उदय प्रसाद धान रोपाई को लेकर बोरिंग पर मोटर पंप चला रहे थे। रात में ग्यारह बजे के आसपास बधार से खाना खाने घर गये । इस बीच चोरों ने मौका पाकर मोटर गायब कर दिया। इस संबंध में किसान द्वारा हुलासगंज थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है। चोरी की इस घटना से इलाके के किसानों को रतजग्गा करने पर विवश कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.