Jahanabad News: चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद
जहानाबाद, अक्टूबर 6 -- Jahanabad News: मखदुमपुर,निज संवाददाता। मखदुमपुर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि छरियारी पुल के पास झाड़ी में एक काले रंग का मोटरसाइकिल है एवं कुछ लोग भी वहां पर हैं। पुलिस की टीम वहां पहुंची तो वहां मोटरसाइकिल पड़ा हुआ था। जिसे बरामद कर लिया गया। पुलिस की गाड़ी आते देखकर वहां पर बैठे लोग भाग गए। मोटरसाइकिल पिछले 29 तारीख को मखदुमपुर हाई स्कूल के निकट से चोरी हुई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.