Jahanabad News: चोरी के 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
जहानाबाद, अगस्त 17 -- Jahanabad News: अरवल, निज संवाददाता शहर के अरवल-जहानाबाद मार्ग पर मोकरी मोड़ के समीप स्थित एक छड़ दुकान से नगदी चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सदर थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज होने के महज 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सैदपुर ढाबा निवासी प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। सदर थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित दुकानदार नवीन कुमार के द्वारा छड़ दुकान से 19 हजार रुपये की चोरी के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मामल दर्ज कर पुलिस ने तुरंत छापेमारी की और आरोपी को धर दबोचा। कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार आरोपी प्रिंस कुमार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.