Jahanabad News: चोरी के सामान के साथ दो चोर गिरफ्तार
जहानाबाद, जुलाई 10 -- Jahanabad News: मखदुमपुर,निज संवाददाता। विशुनगंज थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार की रात घराउत गांव में पवन कुमार के घर में छापेमारी की। उसी के घर में छिपे धर्मेंद्र कुमार को भी गिरफ्तार किया गया जो दादुर बिगहा गांव का रहने वाला है। दोनों पर चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज था। धर्मेंद्र कुमार के पास से एक सोने का चैन, 11000 नगद, दो मोबाइल और एक एटीएम कार्ड बरामद किया गया। पवन कुमार के पास से एक मोबाइल बरामद किया गया। सोने का चैन और एक मोबाइल चोरी का था। बताया जाता है कि कुछ दिन पहले घराउत गांव मे चोरी हुई थी जिसमें इन लोगों का हाथ था। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि धर्मेंद्र कुमार चोरी का मुख्य सरगना है। यह कई जगहों पर चोरी कर चुका है। गिरफ्तारी के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.