जहानाबाद, अक्टूबर 26 -- Jahanabad News: काको, निज संवाददाता। काको थाना क्षेत्र के सातनपुर गांव से पुलिस ने प्रखंड परिसर में चोरी के मामले में आरोपित मंगला कुमार को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि 17 अगस्त को सिपाही विपिन कुमार प्रखंड परिसर में मौजूद थे। इसी दौरान बोरा लेकर जा रहे चार लोगों को देखकर उन्हें संदेह हुआ। उन्होंने शोर मचाते हुए उनका पीछा किया, तो सभी भागने लगे। बाद में प्रखंड परिसर की जांच करने पर इंटरनेट का तार कटा हुआ मिला। वहीं, मौसम विभाग की ओर से लगाई गई मशीन का ताला टूटा हुआ था और उसकी बैटरी गायब थी। इस मामले में सिपाही विपिन कुमार के आवेदन पर काको थाना कांड संख्या 380/26 में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। प्राथमिकी में मंगला कुमार ...