जहानाबाद, जुलाई 10 -- Jahanabad News: काको, निज संवाददाता। भेलावर पुलिस ने चोरी के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान रवीन कुमार मूल निवासी सुलेमानपुर थाना काको एवं वर्तमान निवासी मुडेरा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, रवीन कुमार भेलावर थाना कांड संख्या 267/26 में नामजद अभियुक्त था और लंबे समय से फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...