Jahanabad News: चोरी के मामले में नामजद आरोपी गिरफ्तार
जहानाबाद, सितम्बर 13 -- Jahanabad News: काको, निज संवाददाता। काको थाना पुलिस ने चोरी के मामले में सातनपुर गांव निवासी मुकेश यादव को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि चोरी के मामले में नामजद आरोपी गांव में मौजूद है। इसके बाद पुलिस टीम ने सातनपुर में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पूर्व में ब्लॉक परिसर से तार सहित अन्य सामान चोरी करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.