जहानाबाद, सितम्बर 30 -- Jahanabad News: किंजर, एक संवाददाता किंजर थाना क्षेत्र के भूआपुर गांव में सेंधमारी कर जेवरात चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपितों में भूआपुर निवासी नागेंद्र कुमार और इमामगंज निवासी स्वर्ण व्यवसायी संजय कुमार शामिल हैं। पुलिस के अनुसार सुनीता देवी के मकान में सेंधमारी कर जेवरात चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। अनुसंधान के दौरान नागेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर इमामगंज बाजार स्थित संजय ज्वेलर्स में छापेमारी की गई, जहां से चोरी की 99 ग्राम चांदी की अमृती वाला बरामद हुई। चोरी के सामान की खरीदारी के आरोप में दुकानदार संजय कुमार को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। मामले में अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान क...