जहानाबाद, अक्टूबर 5 -- Jahanabad News: मखदुमपुर, निज संवाददाता। टेहटा थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार स्थानीय बाजार में छापेमारी की। मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया । उनके पास से एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। गिरफ्तार लोगों में प्रत्यूष कुमार, पीयूष कुमार और अमित कुमार शामिल हैं। थाना अध्यक्ष ने बताया कि इस संबंध में अभी और जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...