Jahanabad News: चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार
जहानाबाद, अगस्त 17 -- Jahanabad News: करपी, निज संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस की शाम करपी थाना के समीप वाहन जांच के दौरान पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान शिव शंकर राज, पिता टेक नारायण बिंद, निवासी धरहरा मोहल्ला, थाना पालीगंज के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार करपी थाना के प्रवेश द्वार पर पुलिस अवर निरीक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में वाहनों की जांच की जा रही थी।
पुलिस की कार्रवाई इसी दौरान करपी की ओर से अपाचे बाइक पर सवार होकर आ रहे युवक को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही युवक बाइक लेकर तेजी से भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान युवक ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। कड़ाई से पूछताछ किए जाने पर उसके बयान में बदलाव आने लगा। इसके बाद बाइक की न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.