जहानाबाद, जुलाई 16 -- Jahanabad News: मेहंदिया, निज संवाददाता परासी थाना पुलिस ने परशुरामपुर मोड़ के समीप से चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का मानना है कि पूछताछ में वाहन चोरी गिरोह से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं।

पुलिस की कार्रवाई इस संबंध में परासी थानाध्यक्ष मोहम्मद सिराज ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि परशुरामपुर मोड़ के समीप चोरी की दो मोटरसाइकिल ख़डी है। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और वहां से हीरो स्प्लेंडर की दो बाइक बरामद कर ली। प्रारंभिक जांच में दोनों मोटरसाइकिल चोरी की प्रतीत होने पर उन्हें जब्त कर थाना लाया गया।

हिरासत में लिए गए युवक उन्होंने बताया कि बाइक के साथ मौजूद तीन युवकों को संदेह क...