जहानाबाद, अगस्त 11 -- Jahanabad News: जहानाबाद। भेलावर थाने की पुलिस ने जहानाबाद शहर के हाट एरिया में छापेमारी कर एक दुकानदार सुरेश प्रसाद को गिरफ्तार किया। मंगलवार को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चोरी से संबंधित एक मामला भेलावर थाने में दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार सूचना के आलोक में छापेमारी की गई और सुरेश प्रसाद को चोरी की संपत्ति रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...