Jahanabad News: चोरी करते युवक को दुकानदारों ने पकड़ा, पुलिस ने बचाई जान
जहानाबाद, अगस्त 22 -- Jahanabad News: अरवल, निज संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के बैदराबाद बाजार में शनिवार को एक युवक द्वारा दुकान के काउंटर में रखे रुपये चोरी करने का मामला सामने आया। चोरी करते हुए युवक को आसपास के दुकानदारों ने देख लिया। इसके बाद दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया तथा उसके साथ मारपीट भी की। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ के कब्जे से लेकर अपने नियंत्रण में लिया। इसके बाद उसे सदर थाना लाया गया। समय पर पुलिस के पहुंचने से युवक के साथ बड़ी घटना होने से बच गई। सदर थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि बैदराबाद बाजार स्थित एक दुकान के काउंटर में रखे रुपये चोरी करने के दौरान युवक को लोगों ने पकड़ लिया था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान मुकेश कुमार के रूप में हुई है, जो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.