Jahanabad News: चैती पीपर गोलीबारी का फरार आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार
जहानाबाद, जुलाई 15 -- Jahanabad News: घोसी, निज़ संवाददाता। घोसी थाना की पुलिस ने बुधवार को चैती पीपर गोलीकांड के आरोपित श्यामजीत उर्फ श्यामदीप नामक व्यक्ति को दिल्ली से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि घोसी थाना कांड संख्या 337/26 गोलीबारी के मामले में दर्ज की गई थी। इस घटना में कुल 5 लोगों को गोली लगी थी। घटना में नामजद अभियुक्त श्यामजीत उर्फ श्याम दीप घटना के बाद दिल्ली भाग गया था। पुलिस ने उसे तकनीकी अनुसंधान के तहत खोज निकाला और उसे दिल्ली से गिरफ्तार कर थाना लाया जहां बुधवार को उसे जेल भेजा गया। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: मुठभेड़ में घायल आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.