जहानाबाद, सितम्बर 24 -- Jahanabad News: जहानाबाद। ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ संचालित वाहन चेकिंग अभियान में कई वाहन सवार पकड़े गए। उनसे फाइन के रूप में एक लाख 28 हजार रुपये राजस्व की वसूली की गई। चौबीस घंटे के भीतर वाहन जांच के दौरान फाइन की राशि वसूली गई है। शहर के अरवल मोड, काको मोड, अलगना मोड़ के अलावा विभिन्न सड़क मार्गों पर वाहन जांच अभियान चलाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...