Jahanabad News: चेकिंग अभियान में 88 हजार रुपये फाइन वसूले, ट्रैक्टर जब्त
जहानाबाद, जुलाई 8 -- Jahanabad News: जहानाबाद, निज प्रतिनिध ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में मंगलवार की देर शाम तक जिले के विभिन्न सड़क मार्गों पर कई वाहन सवार पकड़े गए। उनसे जुर्माने के रूप में 88 हजार रुपये राजस्व की वसूली की गई। ज्यादातर बाइक सवार पकड़े गए थे, जिन्होंने हेलमेट नहीं पहन रखा था। रॉन्ग साइड से गाड़ी चलाना, अवैध पार्किंग में गाड़ी खड़ी करना, सीट बेल्ट नहीं लगाना समेत ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने के अन्य मामले में वाहन जब्त किए गए थे। जुर्माने की राशि लिए जाने के बाद उन्हें यातायात नियम का पालन कर गाड़ी चलाने की नसीहत देकर मुक्त किया गया। इस दौरान अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर भी जब्त किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.